Unnao News: एससीईआरटी में गणित के शैक्षिक वीडियो निर्माण की तैयारी तेज, स्क्रिप्ट की हुई समीक्षा

Preparations for producing educational mathematics videos at SCERT gain momentum; scripts reviewed.

Unnao News-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए गणित विषय के शैक्षिक वीडियो तैयार किए जा रहे हैं। इस क्रम में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों के लिए लगभग 25 वीडियो का निर्माण किया जाना है।
कार्यशाला में आज जयप्रकाश शुक्ला एवं डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा तैयार गणित विषय के स्क्रिप्ट की समीक्षा उन्नाव डायट प्रवक्ता दिनेश कुमार ने की। समीक्षा के दौरान विषयवस्तु की शुद्धता, प्रस्तुति की स्पष्टता तथा गणितीय अवधारणाओं को विद्यार्थियों के लिए सरल, सहज एवं प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
पटकथा समीक्षा के बाद संबंधित वीडियो का एससीईआरटी के स्टूडियो में फिल्मांकन एवं रिकॉर्डिंग की जाएगी। रिकॉर्डिंग के उपरांत भी तकनीकी और विषयगत समीक्षा की जाएगी, ताकि आवश्यक सुधारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा सके।
एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक पवन सचान के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्य में कमल किशोर एवं अनुराग श्रीवास्तव तकनीकी निर्देशन प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर राजदीप भटनागर, प्रदीप यादव एवं तूबा खान भी मौजूद रहे।
आवश्यक समीक्षा एवं रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार वीडियो प्रधानमंत्री ई-विद्या पोर्टल पर विद्यार्थियों के अध्ययन एवं स्वाध्याय के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इस माध्यम से विद्यार्थी गणितीय अवधारणाओं को सरलता से समझ सकेंगे और डिजिटल शैक्षिक सामग्री का लाभ उठा सकेंगे।

Read Also-Lucknow News: सीएम योगी करेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की आत्मकथा का विमोचन, क भवन में होगा कार्यक्रम

Show More

Related Articles

Back to top button