UP News-मांडा पुलिस ने युवा नेता को किया हाउस अरेस्ट

UP News: Manda Police places youth leader under house arrest.

UP News-वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे मांडा के युवा नेता अमित पाण्डेय रफ्तार को मांडा पुलिस द्वारा उनके घर पर ही नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है।

अमित पाण्डेय के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे मांडा पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया।उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे तक उनके घर पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिसके चलते वह दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना नहीं हो सके।इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमित पाण्डेय रफ्तार ने इसकी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने, विरोध दर्ज कराने और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने का अधिकार है।

यदि किसी व्यक्ति को शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने से रोका जाता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना पर सवाल खड़े करता है।

Read Also-Bollywood News: बुसान फिल्म फेस्टिवल में ‘सेल्वी’ का शानदार वर्ल्ड प्रीमियर

Show More

Related Articles

Back to top button