Rahul Gandhi News- विपक्ष का निर्वाचन आयोग तक मार्च रोका गया, राहुल बोले- देश के साथ जो हुआ वह देशद्रोह

Rahul Gandhi News: Opposition's march to the Election Commission halted; Rahul says what happened to the country amounts to treason.

Rahul Gandhi News- ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं एवं सांसदों का मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च पुलिस ने रोक दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के साथ जो किया गया है वह देशद्रोह है। सभी की जांच होगी। मार्च में बीजू जनता दल समेत लोकसभा और राज्यसभा के 300 से अधिक विपक्षी सांसद शामिल थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग मुख्यालय से सटे आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दिया।

राहुल गांधी ने यहां पत्रकारों से कहा कि विपक्षी सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों से मिलने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 300 सांसदों को निर्वाचन आयुक्तों से मिलने से क्यों रोका गया। जब सांसद निर्वाचन आयोग के कार्यालय से महज 50 गज की दूरी पर हैं और फिर भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा, तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाता है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ के जरिए देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है और इसके बारे में पूरे देश को जानकारी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उनसे कहा कि उन्हें देश में हो रही घटनाओं की जानकारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार की मदद से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया है। चाहे मोदी हों, शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई अन्य, किसी को नहीं बख्शा जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी और कथित ‘वोट चोरी’ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने इसे देश के साथ किया गया गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि कोई भी इससे बच नहीं सकेगा।

इससे पहले मार्च के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ज्ञानेश कुमार को ‘वोट चोरी’ के बारे में पढ़ाया, वही सबसे बड़े चोर हैं और विपक्ष उनके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। सरकार संविधान को नष्ट करने पर तुली हुई है और अब देश की जनता को महसूस हो रहा है कि उनके वोट छीने जा रहे हैं तथा उनकी स्वतंत्रता कम की जा रही है।

खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष के मन में गंभीर सवाल हैं। विपक्ष लोकतंत्र को बिकने नहीं देगा और भारतीय जनता पार्टी को जवाबदेह ठहराएगा।

Read Also-Lucknow News: 27 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, 11 अक्टूबर को हजरतगंज में धरने का ऐलान

Show More

Related Articles

Back to top button