मुकुट पूजन की तैयारी तेज, चल रहा सफाई कार्य

Preparations for the crown worship ceremony are underway; cleaning work is proceeding rapidly

महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी के प्रभु श्री राम लक्ष्मण माता जानकी इस वर्ष दशहरे में स्वर्णनिम मुकुट धारण करेंगे। मुकुट की साफ सफाई का कार्य कमेटी के कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन की देख रेख में कराई जा रही हैं। कमेटी के वित्त मंत्री सचिन कुमार गुप्ता ने बताया की मंगलवार को सायं काल 7:00 शाहगंज राम मंदिर में मुकुट पूजन का आयेाजन किया जाएगा। इस वर्ष कमेटी के सोने एवं चांदी से निर्मित दसों मुकुट का पूजन होगा।
सदियों से चली आ रही है अनूठी परंपरा
महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में दशहरा उत्सव का शुभ आरंभ में सर्वप्रथम शाहगंज स्थित हाथीराम मंदिर में मुकुट पूजन से प्रारंभ होगा। कमेटी के वरिष्ठ मोहन जी टंडन ने बताया कि 11 ब्राह्मणों एवं वेदपाठियों द्वारा मंत्र उच्चारण कर पूरी विधि विधान से भगवान राम माता सीता लक्ष्मण भारत एवं शत्रुघ्न जी का परंपरागत तरीके से मुकुट पूजन होगा। तत्पश्चात नवरात्रि के प्रथम दिन से भगवान अपने सर पर स्वर्णिम मुकुट धारण कर दशहरा उत्सव के कार्यक्रम का शंखनाद होगा।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button