Pratapgarh News-जश्ने जुलूसे गौसियां में जुटे अकीदतमंद, मजार पर हुई चादरपोशी

Pratapgarh News: Devotees gather for Jashn-e-Juloos-e-Ghausia; *Chadar-poshi* performed at the shrine.

Pratapgarh News-नगर पंचायत के खानापट्टी वार्ड में दो रोजा जुलूसे गौसियां एवं चादरपोशी तथा गुलपोशी में बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे दिखे। मदरसा दारूल उलूम बाबुनवी के गेट से जुलूसे गौसियां जश्न के साथ वार्ड होते हुए बड़ी नहर व खालसा तिराहे से स्कूल के अहाते पहुंचा। गुरूवार की सुबह अकीदतमंदों ने सूफी अतीके मिल्लत की मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की।

जियारत के साथ हुई तकरीर में हजरत मौलाना रहमानी मिया ने सूफी अतीक साहब की तालीम तथा सामाजिक क्षेत्र में मदद पर रोशनी डाली। जलसे का संचालन बेलाल रहमानी ने किया। वहीं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मजार पर चादर पेश की। शायरों ने मुल्क की भलाई तथा अमनोशांति को लेकर आवाज बुलंद की।

इस मौके पर मतलूब खान, मो. नसीम, जुबैर, भोलानाथ, मंजूर अहमद, अनवर खान, शेरू खान, जाहिद खान, इम्तियाज, वकार अहमद, अशरफ, डा. अनीस, सद्दाम अहमद, अम्बार रहमानी, बसर रहमानी आदि मौजूद रहे।

Read Also-Pratapgarh News-एससी-एसटी आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button