
Pratapgarh News:रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक डॉ. आरके वर्मा के साथ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और उनके पुराने साथियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विधानसभा भ्रमण के दौरान डॉ. आरके वर्मा ने मेडिकल कॉलेज के अपने वरिष्ठ साथी डॉ. राम सुरेश राय, सहपाठी एवं मित्र डॉ. इंद्रेश कुमार चौधरी (एनएचएम चिकित्साधिकारी) तथा जूनियर साथी डॉ. पारसनाथ, डॉ. कन्हैया ओझा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. अजय, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. मेराज, डॉ. तैयाब, डॉ. प्रशांत, डॉ. नवीन और डॉ. अवधेश के साथ आत्मीय मुलाकात की।
डॉ. वर्मा ने कहा कि पुराने मित्रों और साथियों के साथ मुलाकात हमेशा नई ऊर्जा देती है। ऐसे आत्मीय संबंध जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करते हैं। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर उत्साहवर्धन करने के लिए सभी चिकित्सक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
चिकित्सकों और विधायक की मुलाकात की जानकारी मिलने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, बीपीएल पटेल प्रतिनिधि, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज, सचिन पटेल, सूरज वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Read Also-Lucknow News: राष्ट्रीय पोषण माह पर आरएमएलआईएमएस में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



