Pratapgarh News: महंगाई व बिजली कटौती से जनता हो उठी है त्रस्त-मोना

Pratapgarh News: Public distressed by inflation and power cuts – Mona

Pratapgarh News:क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मंगलवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुईं। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुईं। एक दिवसीय दौरे में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण जनता इस समय बिजली कटौती तथा महंगाई से त्रस्त हो उठी है। उन्होंने ननौती में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच खुरदा महंगाई दर का अब तक के उच्चतम स्तर 4.82 प्रतिशत पर पहुंचना चिन्ताजनक हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों को इस समय प्याज, सरसों का तेल, लहसुन, चावल, चीनी आदि के बढ़ते दामों के कारण तकलीफ में देखा जा रहा है। वहीं उन्होंने प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती के कारण भी लोग परेशान हैं। अपने निर्वाचन क्षेत्र रामपुर खास में लालगंज तथा सांगीपुर व रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के अन्तर्गत सायं कालीन बिजली कटौती की समस्या को लेकर विधायक मोना द्वारा स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से यूपी पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल को लिखे गये पत्र की भी जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ हुये संवाद कार्यक्रमों में विधायक आराधना मिश्रा ने रामपुर खास के बहुमुखी विकास में तेजी के साथ सुदृढ़ विकास जारी रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर जरूरी परियोजनाओं का यहां मजबूती से संचालन होता रहेगा। उन्होंने संवाद कार्यक्रमों में लोगों की समस्याओं की भी सुनवाई की। विधायक मोना रांकी गांव में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल हुईं। वहीं राहाटीकर के पुनीत का पुरवा में स्थित राजाबली धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना भगवान श्रीकृष्ण दर्शन शोभा यात्रा के धार्मिक आयोजन में भी शामिल हुयी। क्षेत्रीय दौरे में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने पेड़रिया, भंवरी, नसीरपुर, पूरे शिवबोध, देवसढ़ा, रेहुआ लालगंज, आमीशंकरपुर में भी लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं के संचालन में सहयोग मांगा। लालगंज के उमापुर में वह साहित्यकार डा. अनुज नागेन्द्र की मां तथा सोहागपुर में समाजसेवी हरिपाल ओझा के हाल ही में हुये निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डा. अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, आशीष उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रामबोध शुक्ला, पप्पू तिवारी, ददन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, छोटे लाल सरोज, त्रिभू तिवारी, रामचन्द्र तिवारी, केडी मिश्र, सिंटू मिश्रा, राम सिंह पटेल, नन्हें खां आदि रहे।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button