
Govinda-Sunita Ahuja:बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। सुनीता के बयानों और कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर गोविंदा ने नाराजगी जाहिर की है। एक वीडियो में अभिनेता ने अपनी पत्नी को मां और बहन से जुड़े अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी।



