
Chandauli News-पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों के साथ शिष्ट एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का गुण-दोष के आधार पर विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनता दर्शन में कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। एसपी ने दोहराया कि आमजन को न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Read Also-Moradabad News-सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे सरकारी अधिकारी- कर्मचारी



