
Pratapgarh News:स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. शिवाकांत ओझा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों ने प्रो. शिवाकांत ओझा के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, उप प्रबंधक इं. पूर्णांशु ओझा, निदेशक डॉ. संदीप मिश्र तथा अन्य शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों ने भी प्रो. ओझा को प्रेरणास्रोत बताते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. संदीप मिश्र के स्वागत संबोधन से हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी ने किया।
समारोह में डॉ. ओ.पी. द्विवेदी, इं. रमेश प्रताप सिंह, इं. अरविंद मिश्र, सूर्यकांत तिवारी, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. अनीता त्रिपाठी, डॉ. रजनीश पांडेय, डॉ. सुरभि सिंह, डॉ. रोहिणी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. दुर्गेशचंद्र विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा आचार्य रामअवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र तथा प्रधानाचार्य प्रदोष नारायण सिंह ने भी प्रो. शिवाकांत ओझा से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



