Pratapgarh Traffic Police Innova Interceptor: प्रतापगढ़ में यातायात पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर, ओवरस्पीडिंग पर अब होगी डिजिटल कार्रवाई

स्पीड गन, ऑटो ई-चालान, ब्लैक फिल्म जांच और ब्रीथ एनालाइज़र से होगी निगरानी, एसपी दीपक भूकर ने दी जानकारी

Pratapgarh Traffic Police Innova Interceptor: प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। आधुनिक तकनीकों से लैस इस वाहन के जरिए अब ओवरस्पीडिंग, ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी एवं डिजिटल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन में स्पीड गन लगाई गई है, जिसकी मदद से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनका स्वतः ई-चालान जनरेट किया जाएगा। इससे ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वाहन में ब्लैक फिल्म की जांच के लिए विशेष मापक उपकरण भी उपलब्ध है, जिससे निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ब्रीथ एनालाइज़र की सहायता से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि इस इंटरसेप्टर वाहन को जनपद के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर नियमित रूप से तैनात किया जाएगा। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

Pratapgarh Innova Interceptor Vehicle: प्रतापगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल हुई हाईटेक इनोवा इंटरसेप्टर, SP दीपक भूकर ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button