Andhra Pradesh News: APM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- पहले एयरपोर्ट सिर्फ एक परिवार के नाम पर होते थे, हमने बदली परंपरा

आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

Andhra Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में बनने वाले एयरपोर्टों के नाम एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे, लेकिन उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदलते हुए देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संतों और महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक संस्थानों का नामकरण शुरू किया।

‘हमने एक परिवार की परंपरा बदली’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले एयरपोर्ट बनने के बाद उनके नाम एक ही परिवार से जुड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इस सोच को बदला और अब देश के अलग-अलग क्षेत्रों के महान व्यक्तित्वों को सम्मान दिया जा रहा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि से जोड़ा गया, पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदास के नाम पर रखा गया और अब आंध्र प्रदेश के इस नए एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है।

अल्लूरी सीताराम राजू को किया नमन

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह धरती अल्लूरी सीताराम राजू की कर्मभूमि रही है। उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों और देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि नए एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर होने से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और जनसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में करीब 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इनमें सड़क संपर्क, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और परिवहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं ‘स्वर्ण आंध्र’ के विजन को मजबूत करेंगी और राज्य के विकास को नई गति देंगी।

एविएशन सेक्टर की उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत के एविएशन सेक्टर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट परिचालन में थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 166 हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब हवाई यात्रा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और सामान्य परिवारों के लोग भी आसानी से हवाई सफर कर रहे हैं

Andhra Pradesh News: विदेश मंत्रालय के ‘विदेश संपर्क कार्यक्रम’ में वीजा और निवेश पर बड़ी चर्चा

आंध्र प्रदेश के विकास पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि नया एयरपोर्ट केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि उत्तर आंध्र की आर्थिक प्रगति, पर्यटन, निवेश और रोजगार का नया केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ कांग्रेस पर राजनीतिक हमला भी बोला। एयरपोर्टों के नामकरण को लेकर दिया गया उनका बयान अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, भोगपुरम एयरपोर्ट और अन्य परियोजनाओं को राज्य के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button