Pratapgarh Innova Interceptor Vehicle: प्रतापगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल हुई हाईटेक इनोवा इंटरसेप्टर, SP दीपक भूकर ने दिखाई हरी झंडी

स्पीड गन, ई-चालान, ब्रीथ एनालाइज़र और ब्लैक फिल्म जांच जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है नया वाहन

Pratapgarh Innova Interceptor Vehicle: प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को जनपद की यातायात पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग के अनुसार यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन नवीन तकनीकों और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। वाहन में लगी स्पीड गन निर्धारित सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों की पहचान करेगी और उनका ऑटोमेटिक ई-चालान जनरेट किया जाएगा। इससे ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

वाहन में ब्लैक फिल्म (सन फिल्म) की जांच के लिए विशेष मापक उपकरण भी लगाया गया है, जिससे निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा ब्रीथ एनालाइज़र की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Pratapgarh Mritak Ashrit Bharti 2026: प्रतापगढ़ में मृतक आश्रित भर्ती से दो महिलाओं को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि इस इंटरसेप्टर वाहन को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, दुर्घटना संभावित स्थलों तथा जनपद के प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार नियमित रूप से तैनात किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत।

Show More

Related Articles

Back to top button