Farmer Welfare Centre/Raipur Bhagdara: विधायक मोना के प्रयास से रामपुर खास को किसान कल्याण केंद्र की सौगात, ₹1.21 करोड़ से होगा निर्माण

रायपुर भगदरा में बनेगा आधुनिक किसान कल्याण केंद्र, किसानों को बीज, प्रशिक्षण और कृषि सेवाएं मिलेंगी

Farmer Welfare Centre/Raipur Bhagdara: विधायक आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के संयुक्त प्रयासों से रामपुर खास क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। शासन ने लालगंज विकासखंड के रायपुर भगदरा गांव में आधुनिक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल एक करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी द्वारा 15 जुलाई को जारी परिपत्र के अनुसार किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 77 लाख 25 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रस्ताव पर शासन ने रायपुर भगदरा गांव का चयन किया है। किसान कल्याण केंद्र के शुरू होने के बाद किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, कीटनाशक दवाएं, कृषि तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण और खेती में आधुनिक सुधार संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे किसानों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Raipur: ओडिशा उपचुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा की जीत का दावा

मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंच सकेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button