UP-CRIME- बाराबंकी में हिस्ट्रीशीटर ‘जंगली’ गिरफ्तार

UP-CRIME: History-sheeter 'Jangli' arrested in Barabanki.

UP-CRIME-पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 3600 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर वांछित टिकरिया गांव निवासी अंकुल यादव उर्फ जंगली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से चोरी की थी। इसके बाद माती पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अंकुल यादव उर्फ जंगली थाना माती का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट संख्या 24ए) है।

उसके खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read Also-Pratapgarh Yogini Ekadashi Program: चातुर्मास में किया गया दान अक्षय होता है! धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास

Show More

Related Articles

Back to top button