Phoolan Devi Smriti Dwar Raniganj Pratapgarh: रानीगंज में स्व. फूलन देवी स्मृति द्वार का लोकार्पण, विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि पर दमदम में स्मृति द्वार का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि।

Phoolan Devi Smriti Dwar Raniganj Pratapgarh: जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दमदम में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में बनाए गए स्व. फूलन देवी स्मृति द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने फीता काटकर स्मृति द्वार का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने स्वर्गीय फूलन देवी के योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान की याद दिलाता रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान बी. पल पटेल, डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज मांधाता, सचिन पटेल सहित अनेक लोगों ने स्व. फूलन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ashutosh Pandey House Arrest Pratapgarh: छात्र आंदोलन के बीच प्रतापगढ़ में सपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय हाउस अरेस्ट, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

स्मृति द्वार के लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button