Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू हो रहे नागरिक

तुलसीसदन में लगी विकास प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रदर्शन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में 17 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश मंत्री एवं विधायक सुरेश पासी तथा पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और आम नागरिक मौजूद रहे।

12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं और विकास यात्रा से अवगत कराना है।

प्रदर्शनी में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के लिए संचालित योजनाओं के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी मिला स्थान

प्रदर्शनी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम, महाकुंभ प्रयागराज तथा प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास कार्यों को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है।

इसके अलावा कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण और विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से जुड़ी जानकारियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

सेल्फी प्वाइंट और विभागीय स्टॉल बने आकर्षण

प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कटआउट के साथ विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग और उद्योग विभाग समेत कई विभागों द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां आगंतुकों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Pratapgarh News: उमरा पट्टी में सजी सरकार की चौपाल, विकास के मुद्दों पर गरजी जनता; अधिकारियों के सामने गूंजी ग्रामीणों की आवाज

जनकल्याण और विकास पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और विकास की यात्रा लगातार जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने भी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

जिला सूचना अधिकारी सविता यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी 20 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button