
Pratapgarh News – रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक डॉ. आर.के. वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मान्धाता विकास खंड अंतर्गत हैंसी गांव में डॉ. राम अभिलाष यादव की धर्मपत्नी के निधन की सूचना पर विधायक डॉ. वर्मा ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।
इसके उपरांत विधायक डॉ. वर्मा मान्धाता विकास खंड के शोभीपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अतुल यादव की दादी की तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, बी. पल पटेल (प्रतिनिधि), अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज, सचिन पटेल, सूरज वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत।


