
UP Political News: Iqra Hasan का सहारनपुर में एक पुलिस थाने के अंदर हाईवोल्टेज हंगामा देखने को मिला। हत्या के एक मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंचीं सांसद की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मामला मोनू कश्यप हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। मृतक परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी मुद्दे को लेकर इकरा हसन पीड़ित परिवार के साथ अधिकारियों से मिलने पहुंची थीं।
पुलिस अफसर से हुई तीखी बहस
वायरल वीडियो में सांसद इकरा हसन पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं,
“आपके गेट पर खड़ा होना भी मना है? क्या करोगे… गोली चला दोगे, फांसी दे दोगे तो दे दो…”
इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ काफी तीखी नोकझोंक हुई। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने सड़क जाम की आशंका को देखते हुए उन्हें कुछ देर थाने के अंदर ही बैठाए रखा।
UP Politics: यूपी में सड़क पर नमाज को लेकर विवाद क्यों? कानून, मजबूरी और राजनीति की पूरी कहानी
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मोनू कश्यप हत्या मामले में मृतक परिवार का आरोप है कि पुलिस ने केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। परिवार लगातार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
इसी मांग को लेकर Iqra Hasan सहारनपुर में पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान पुलिस प्रशासन और सांसद के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इकरा हसन के तेवरों की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं और विपक्षी दल कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।



