International Update: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO देख हंस पड़ा इंटरनेट

इटली दौरे पर PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। ‘MeloDi Diplomacy’ वाला वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।

International Update:यह हल्का-फुल्का पल उस समय देखने को मिला जब दोनों नेता आधिकारिक मुलाकात के दौरान साथ बैठे थे। वीडियो में मेलोनी मजाकिया अंदाज में कहती नजर आईं कि “PM मोदी हमारे लिए एक बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं।” इसके बाद दोनों ने मुस्कुराते हुए एक साथ “Melody” कहा और जोरदार ठहाके लगाए।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग “Peak MeloDi Diplomacy” बता रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। भारतीय यूजर्स ने मोदी और मेलोनी की जोड़ी को फिर से “MeloDi” नाम से ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा,

“यकीन नहीं हो रहा कि मोदी जी सच में Melody टॉफी लेकर पहुंचे!”

दूसरे यूजर ने लिखा,

“MeloDi diplomacy is back!”

वहीं कई लोगों ने दोनों नेताओं की दोस्ताना बॉन्डिंग को भारत-इटली संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

International Update: यूएन में भारत का बड़ा बयान: सप्लाई चेन टूटने से बचाने के लिए मजबूत वैश्विक सहयोग जरूरी


रोम में Colosseum घूमते दिखे मोदी और मेलोनी

टॉफी वाला वायरल पल ही नहीं, बल्कि दोनों नेताओं की रोम यात्रा की तस्वीरें भी चर्चा में हैं। आधिकारिक डिनर मीटिंग के बाद Colosseum में दोनों नेताओं ने साथ समय बिताया।

Rome के ऐतिहासिक Colosseum के दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और इटली के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को तैयार हैं।


भारत-इटली रिश्तों में दिखी नई गर्मजोशी

विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी और मेलोनी के बीच बढ़ती व्यक्तिगत बॉन्डिंग दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को भी मजबूत कर रही है। रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक मंचों पर भारत और इटली लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

हालांकि इस बार कूटनीति की चर्चा किसी बड़े समझौते से ज्यादा ‘Melody’ टॉफी को लेकर हो रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button