Pratapgarh Political News: महंगाई और NEET धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बुग्गी पर गैस सिलेंडर रखकर निकाला मार्च

प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और NEET परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Pratapgarh Political News: जनपद में कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुग्गी पर गैस सिलेंडर लादकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इसके बाद राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी नैंसी सिंह के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने, पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri के इस्तीफे, NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के माध्यम से 46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जबकि तेल कंपनियों ने भी लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान समय में किसी प्रकार की आर्थिक चुनौती है तो उसका बोझ सरकार और कंपनियों को उठाना चाहिए, न कि आम जनता पर महंगाई थोपनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

जिला प्रवक्ता मासूम हैदर एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई धांधली ने देश के लाखों मेहनती छात्रों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान एवं जिला सचिव आशिक अली ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें तथा NTA को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ती रहेगी।

UP Pratapgarh News: गौहानी व बाबा घुइसरनाथ धाम में 15 व 16 मई को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक, वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, प्रशान्त सिंह प्रिंशु, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, आर.पी. वर्मा, राम बहादुर पासी, हरिश्चंद्र सरोज, अनिल मौर्य, अंजलि उपाध्याय, शिवांशु भट्ट, प्रधान मुजम्मिल हुसैन, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश सरोज, सुरेश कुमार मिश्रा, चंद्रनाथ शुक्ला, यश द्विवेदी, विजय प्रताप त्रिपाठी, केके शुक्ला, भवानी शंकर दुबे, रियाज सिटी, रामरतन तिवारी, सोनी तिवारी, रामकुमार पटेल, अरबाज आलम, अबू शमा, अश्वनी उपाध्याय, अभिषेक वर्मा, उमेश तिवारी, उत्तम मिश्रा, सलमान खान, मो. इदरीशी, राजू खान, सुभाष तिवारी, रविंद्र मिश्रा, मोहम्मद कासिम, फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह, शहजाद सलमानी, ओम प्रकाश सरोज, ऋषिकेश मिश्रा, सुनील शुक्ला, अमन तिवारी, अभय त्रिपाठी, कपिल ओझा, देवमणि पाण्डेय, नूर आलम, रामधन यादव, रवि प्रताप सिंह, सुमन देवी, बैद्यनाथ यादव, मुन्ना लाल यादव, उर्मिला देवी, सोनम देवी, अमन खान, अनिल शर्मा, अबरीन खान एवं अंजनी कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी वेदान्त तिवारी, कोषाध्यक्ष/कार्यालय सचिव जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।
रिपोर्ट – उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत।

Show More

Related Articles

Back to top button