Sonbhadra RPL Sports Update: आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में स्टीम स्ट्राइकर्स की शानदार जीत

संजीव मिश्रा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत स्टीम स्ट्राइकर्स ने एनर्जी ईगल को 8 विकेट से हराया

Sonbhadra RPL Sports Update: हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टीम स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनर्जी ईगल टीम को 8 विकेट से पराजित कर जीत हासिल की।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनर्जी ईगल टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक लाल ने 38 रन, मनोरंजन सिंह ने 20 रन तथा मनीष जैन ने 17 रन का योगदान दिया। वहीं स्टीम स्ट्राइकर्स की ओर से संजीव मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि नीरज तिवारी को 1 विकेट मिला।

106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टीम स्ट्राइकर्स टीम ने कप्तान नीरज तिवारी के नेतृत्व में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। संजीव मिश्रा ने ताबड़तोड़ 56 रन बनाए, जबकि संदीप मिश्रा ने 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर 108 रन बनाते हुए मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

स्टीम स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान दर्शकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया।

Sonbhadra Sports News: अनपरा में भव्य आगाज! आतिशबाजी और मार्चपास्ट के साथ शुरू हुई RPL 2026 क्रिकेट लीग

आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग का आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा कर्मचारियों और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए संजीव मिश्रा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारी संचालन विभाग के हेड मनीष जैन, संदीप यावले, मनीष सिंह, निखिल जैन, अभिनीत सिंह, राजीव मिश्रा एवं सदानन्द पांडेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button