Entertainment Update: ममता बनर्जी पर परेश रावल का तंज, कांग्रेस भी निशाने पर—रागिनी नायक को बताया “क्वीन ऑफ मिस्ड कॉल्स”

Paresh Rawal के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, Mamata Banerjee के इस्तीफा न देने के फैसले पर कसा व्यंग्य

Entertainment Update:  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी से जुड़े नेता Paresh Rawal ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के हालिया फैसले पर तीखा तंज कसा है।

दरअसल, ममता बनर्जी ने चुनावी हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उनके इस बयान के बाद परेश रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बिना नाम लिए कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा—“किसी को अदालत नहीं जाना है और किसी को राजभवन नहीं जाना है! वाह डेमोक्रेसी वाह!”
उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

 कांग्रेस पर भी साधा निशाना

परेश रावल यहीं नहीं रुके। उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर भी तंज कसा। आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में निराशाजनक परिणाम मिले हैं, जिससे पार्टी की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।

 रागिनी नायक पर विवादित टिप्पणी

इस बीच Ragini Nayak भी परेश रावल के निशाने पर आ गईं। उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए रागिनी नायक को “क्वीन ऑफ मिस्ड कॉल्स” बताया।
यह पोस्ट दरअसल रागिनी नायक के अलग-अलग राज्यों के चुनावी दौरों से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट्स का कोलाज था, जिसमें “असम कॉलिंग”, “बिहार कॉलिंग” जैसे कैप्शन शामिल थे।

Entertainment Update: मेट गाला में चमकी भारतीय शान! 3500 घंटे का गाउन, 120 करोड़ की ज्वेलरी… आखिर कितनी अमीर हैं सुधा रेड्डी?

 सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

परेश रावल के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक ओर उनके समर्थक इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे अनुचित टिप्पणी करार दे रहे हैं।

 राजनीति और सिनेमा का संगम

गौरतलब है कि परेश रावल सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि सक्रिय राजनीतिक चेहरा भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और पहले सांसद भी रह चुके हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म “भूत बंगला” की सफलता को लेकर भी चर्चा में हैं, लेकिन उनके राजनीतिक बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

चुनावी नतीजों के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। ऐसे में फिल्मी दुनिया से जुड़े नेताओं के बयान भी राजनीतिक माहौल को और गर्मा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस तरह की प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना है।

Written By: Anushri Yadav

Show More

Related Articles

Back to top button