
DMA Uttar Pradesh: डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA), उत्तर प्रदेश ने राज्य टीम 2025-26 में नए सदस्यों के समावेशन की घोषणा की है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह विस्तार संगठन को और सशक्त बनाने, चिकित्सा समुदाय की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।
घोषित सूची के अनुसार, डॉ. धनंजय सिंह तोमर (BRD, गोरखपुर) को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. मनमीत गुप्ता (BRD, गोरखपुर) को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी तथा डॉ. निकिता (MS Obstetrics & Gynaecology, Seth GS Medical College) को स्टेट फैकल्टी हेड नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. सागर (IMS, BHU) को स्टेट एंटी रैगिंग हेड और डॉ. अमृत पुंडीर (SRMSIMS, बरेली) को स्टेट संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त, डॉ. यश सिंगला (SRMSIMS, बरेली) को स्टेट मीडिया एवं IT सेल, डॉ. विभोर अग्रवाल (RMCH, बरेली) को स्टेट JR सेक्रेटरी तथा डॉ. अंजनी जिंदल और डॉ. अंशिका गुप्ता (GMC, बदायूं) को स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। डॉ. इशिता (सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ) को स्टेट मेडिकल स्टूडेंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सूरज ने कहा कि नई टीम के जुड़ने से संगठन की जमीनी पकड़ और कार्यक्षमता दोनों मजबूत होंगी। वहीं, प्रदेश महासचिव डॉ. सिद्धार्थ ने इसे बेहतर समन्वय और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रीय कोर टीम सदस्य डॉ. आर्यन ने कहा कि यह विस्तार DMA के सक्रिय प्रयासों को और गति देगा।
संगठन की ओर से डॉ. पलक दाभाडे और प्रदेश संयोजक डॉ. पूजा सिंहा ने भी इसे युवा डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में अहम पहल बताया।
राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास, राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह-संस्थापक डॉ. भानु कुमार ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।
DMA उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट किया कि पूर्व में गठित टीम यथावत कार्य करती रहेगी और यह विस्तार संगठन की मजबूती के लिए किया गया है।
Written By: Kalpana Pandey



