
Punjabi Icon Awards 2026: कई सालों से फिल्मी पर्दे से दूर रहीं अभिनेत्री गीता बसरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाबी आइकन अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत की, जहां उनका रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सिल्वर शिमरी साड़ी, खुले बाल और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप में गीता का अंदाज बेहद क्लासिक और ग्रेसफुल नजर आया। जैसे ही वह इवेंट में पहुंचीं, कैमरों की नजरें उन पर टिक गईं और वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर उनकी खूब चर्चा होने लगी।
सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस लुक की तुलना दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से करना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना था कि गीता की मासूमियत, एक्सप्रेशन और स्टाइल एक पल के लिए श्रीदेवी की याद दिला देते हैं।

इस इवेंट में गीता के साथ उनकी बेटी भी नजर आई, जिसने पारंपरिक आउटफिट में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मां-बेटी की यह जोड़ी कैमरे के सामने काफी खूबसूरत लग रही थी।

Also Read: Breaking International News: दुनिया किल्लत से जूझ रही थी, तभी इस देश को मिला ईंधन का बड़ा खजाना!
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने दिल और फायर इमोजी के साथ उनकी जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे “क्लासिक बॉलीवुड वाइब” बताते हुए कहा कि यह लुक पुराने दौर की याद दिलाता है।
गीता बसरा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इस तरह के इवेंट्स में उनकी मौजूदगी अक्सर सुर्खियां बटोर लेती है।
Written By: Kalpana Pandey



