IPL-2026-आईपीएल 2026 : हसरंगा की जगह लखनऊ में शामिल हुए जॉर्ज लिंडे

IPL-2026- लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा बदलाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। वह श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की जगह लेंगे, जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हसरंगा को एलएसजी ने इस सीजन की नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन टी२० विश्व कप 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगने के कारण वह आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

लखनऊ ने उनकी जगह जॉर्ज लिंडे को ०1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है। यह लिंडे का आईपीएल में पहला मौका होगा, जहां वह अपनी ऑलराउंड क्षमता से टीम को मजबूती देने की कोशिश करेंगे।

लिंडे बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 400 से अधिक रन बनाए हैं और 35 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

इसके अलावा, लिंडे के पास टी20 क्रिकेट का व्यापक अनुभव है और वह 250 से अधिक मैच खेल चुके हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से मध्यक्रम और गेंदबाजी दोनों में संतुलन आएगा।

एलएसजी के लिए यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब टीम टूर्नामेंट में मजबूती से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि लिंडे अपने पहले आईपीएल सीजन में टीम के लिए कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

Read Also-अमेठी: अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच झोपड़ियां जलकर खाक, कई परिवार प्रभावित

Show More

Related Articles

Back to top button