
सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य जनपद की बहुत बड़ी समस्या स्मार्ट मीटर की है जिसके कारण आदिवासी समाज के लोगो सहित, व्यापारी किसान, नौजवान, मजदूर व गाँव गरीब हरेक व्यक्ति बिजली विभाग के इस उत्पीड़न वाले यंत्र से परेशान है। जिसको लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयोजक सन्दीप मिश्रा के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने मांग किया कि स्मार्ट मीटर को बदला जाए गरीब जनता का एक महीने में पांच से दस हजार रुपये बिजली का बिल आ रहा है और बैलेंस खत्म होते ही बिजली बंद कर दी जा रही है।
इस प्रदर्शन के दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सन्दीप मिश्रा ने कहा कि लोकसभा में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री बोल रहे हो कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के सहमति से लगाना चाहिए उसके बावजूद भी बिजली विभाग के लोग मनमानी कर रहे हैं और इस जनपद के प्रतिनिधि कुम्भकरणी निद्रा में सोये हुए है।
ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई वास्ता सरोकार नही रहा केवल अपने घरो व रिश्तेदारों के यहाँ न लगे स्मार्ट मीटर इसी मे सब परेशान है। बिजली विभाग यदि जल्दी ही इस पर रोक न लगाया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आन्दोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
श्री मिश्रा ने बताया कि पिछले हफ्ते जनचौपाल में चतरा ब्लाक के दुपटिया गांव में जो लोग सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लेते है जिनके घरो में मात्र चार या पांच सीएफएल बल्ब जल रहा हो उन लोगो का बिल दो लाख तीन लाख रुपये का भेजा गया है। ये कौन सा तरीका विभाग का है इसकी जांच करायी जाये।
Also Read: Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक, आवेदन से पहले जान लें जरूरी बातें
इस प्रदर्शन मे आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिन्द, नगेन्द्र धांगर, प्रमोद धांगर, लाल बिहारी गोड, सत्यम पाण्डेय, सत्यम तिवारी , विजय चौहान, दिनेश चेरो, अनिल उराव, कृष्णा नन्द गोड व मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



