
Ration Card Complaint:राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। National Consumer Helpline (NCH) को व्हाट्सएप से जोड़ दिया गया है, जिससे आप घर बैठे आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
क्या है नई सुविधा?
भारत सरकार की इस डिजिटल पहल के तहत अब आप:
- राशन कार्ड में नाम सुधार
- नए सदस्य का नाम जोड़ना
- राशन न मिलने की शिकायत
जैसी समस्याएं सीधे व्हाट्सएप के जरिए दर्ज कर सकते हैं।
क्यों है ये सुविधा खास?
पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब:
- घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं
- शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं
- सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ी है
- बुजुर्ग और मजदूरों को बड़ी राहत
ऐसे करें व्हाट्सएप पर शिकायत
- अपने फोन में नंबर 9868200445 सेव करें
- व्हाट्सएप पर “Hi” भेजें
- अपनी भाषा चुनें (हिंदी/अंग्रेजी आदि)
- अपनी समस्या का विकल्प चुनें
- राशन कार्ड नंबर और जरूरी जानकारी भरें
- शिकायत सबमिट करें
- आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा
बिना स्मार्टफोन वालों के लिए भी सुविधा
अगर आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है, तो आप टोल-फ्री नंबर 14457 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Read Also-World Water Day 2026: मनरेगा और जल प्रबंधन पर लखनऊ में संगोष्ठी, संरक्षण पर जोर



