Hera-Pheri-3 News-हेरा फेरी 3′ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

Hera-Pheri-3 News-फैंस को लंबे समय से इंतजार है ‘हेरा फेरी 3’ का, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी की वापसी होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म का रास्ता अब कानूनी पचड़ों में फंस गया है। साउथ भारत के एक निर्माता और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म के कॉपीराइट को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके कारण फिल्म की रिलीज़ पर अब संशय मंडरा रहा है।

निर्माता विजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि फिरोज नाडियाडवाला जानबूझकर कानूनी प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार उनके पास हैं, लेकिन नाडियाडवाला ने बिना अनुमति दूसरी और तीसरी किस्त बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अदालत से यह साबित कर दिया कि कॉपीराइट उनके स्वामित्व में हैं।

विजय कुमार ने आगे कहा कि पहली फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ही अधिकार दिए गए थे। दूसरी फिल्म बनाने के दौरान उनकी सहमति नहीं ली गई, और जब तीसरी फिल्म बनाने का प्रयास किया गया तो उन्हें नोटिस भेजा गया। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि कॉपीराइट्स विजय कुमार के पास हैं, और नाडियाडवाला द्वारा किसी तीसरे पक्ष को अधिकार ट्रांसफर करने की कोशिश बेअसर रही।

‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज़ की शुरुआत 2000 में हुई थी, जिसके बाद 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ आई। पिछले साल ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा की गई थी, लेकिन परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच मतभेद और कॉपीराइट विवाद के चलते फिल्म फिलहाल अटकी हुई है। अब फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि फिल्म कानूनी पचड़ों से बाहर निकल पाएगी या नहीं।

Read Also-Tamil Nadu Elections 2026 : NDA में सीटों का बंटवारा तय, BJP 27 तो AIADMK 178 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Show More

Related Articles

Back to top button