Dhurandhar-2-धुरंधर 2′ की रिलीज से पहले निर्देशक ने की अपील

Dhurandhar-2-अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से एक खास अपील की है। फिल्म के पेड प्रिव्यू शो 18 मार्च, 2026 से शुरू होने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही पाइरेसी और स्पॉइलर को लेकर मेकर्स की चिंता सामने आई है।

सोशल मीडिया पर किया भावुक अनुरोध

आदित्य धर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों से फिल्म के बड़े रहस्यों को उजागर न करने की गुजारिश की। उन्होंने लिखा कि पूरी टीम ने फिल्म को इस तरह बनाया है कि दर्शक हर मोड़ और हर भावना को थिएटर के माहौल में महसूस कर सकें। निर्देशक ने कहा कि फिल्मों का असली आनंद बड़े पर्दे पर, परिवार और दोस्तों के साथ अंधेरे में बैठकर लेने में है, न कि मोबाइल स्क्रीन पर देखने में।

फिल्म के भविष्य की जिम्मेदारी दर्शकों पर

निर्देशक ने आगे लिखा कि ‘धुरंधर’ को इस मुकाम तक पहुंचाने में दर्शकों की बड़ी भूमिका रही है और अब इसके भविष्य की रक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। प्रिव्यू शो के कारण फिल्म की पाइरेसी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक उनकी अपील का सम्मान करेंगे और फिल्म का रोमांच बरकरार रखेंगे।

Read Also-ED Raid : ‘यह कोई अच्छी स्थिति नहीं’, ED छापेमारी में ममता बनर्जी के दखल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Show More

Related Articles

Back to top button