Oscar Awards 2026: निक के हाथ में कलावा-मंगलसूत्र, बैकलेस गाउन में प्रियंका का जलवा — ऑस्कर में छाया कपल

 Oscar Awards 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने स्टाइलिश लुक से रेड कार्पेट पर खास आकर्षण पैदा किया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां फैशन के साथ-साथ उनकी जूलरी भी चर्चा में बनी हुई है।

इस खास मौके पर प्रियंका ने लग्जरी ब्रांड Dior का कस्टम वाइट स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जिसमें क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत मिश्रण नजर आया। थाई-हाई स्लिट कट, ड्रेप्ड प्लीट्स और ब्लैक फेदर डिटेलिंग ने उनके लुक को ड्रामेटिक और एलिगेंट बना दिया। इसके साथ उन्होंने हाई जूलरी ब्रांड Bvlgari का ‘Serpenti Illusio’ नेकलेस कैरी किया, जिसे तैयार करने में लगभग 1300 घंटे लगे। 235 एलिमेंट्स से बने इस नेकलेस के सेंटर में ब्लू सैफायर और चारों ओर डायमंड-एमरल्ड जड़े हुए थे, जिसमें सिग्नेचर स्नेक डिजाइन खास आकर्षण रहा।

रेड कार्पेट के अलावा आफ्टर पार्टी में भी प्रियंका का बैकलेस सेक्विन गाउन लुक सुर्खियों में रहा। वहीं निक जोनास ब्लैक टक्सीडो में बेहद डैशिंग दिखाई दिए। खास बात यह रही कि उनके हाथ में मंगलसूत्र-स्टाइल ब्रेसलेट और कलावा भी नजर आया, जिसने भारतीय फैंस का ध्यान खींच लिया।

Also Read: Afghanistan Hospital Attack: काबुल एयरस्ट्राइक पर बवाल, तालिबान ने पाकिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

दोनों का ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम वाला कोऑर्डिनेटेड स्टाइल फैशन एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक बार फिर इस पावर कपल ने ग्लोबल रेड कार्पेट पर अपने फैशन सेंस से अलग पहचान बनाई।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button