
Afghanistan Hospital Attack: पाकिस्तान द्वारा काबुल में स्थित नशा मुक्ति अस्पताल पर कथित हवाई हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव तेजी से बढ़ गया है। इस हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। अफगानिस्तान की सत्ता संभाल रहे तालिबान नेताओं ने कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ बातचीत का कोई औचित्य नहीं बचा है और इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।
तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी सुहेल शाहीन और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने आम नागरिकों पर हमला किया है। उनका कहना है कि अब इस घटना के बाद कूटनीतिक बातचीत का कोई अर्थ नहीं रह गया है और वे सैन्य तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे हुए इस हमले में 2000 बेड वाले रिहैब सेंटर की इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे हाल के वर्षों में राजधानी में हुए सबसे भीषण हमलों में गिना जा रहा है।
Also Read: सुरक्षा संस्कृति की जीत, रिडक्शन प्लांट ने रचा नया मानक : जयेश पवार
दूसरी ओर पाकिस्तान की सरकार और सेना ने अस्पताल को निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई कथित आतंकी ठिकानों, हथियार भंडार और ड्रोन असेंबली वर्कशॉप को नष्ट करने के लिए की गई थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
Written By: Kalpana Pandey



