
Meta Users Drop: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। कंपनी के प्लेटफॉर्म्स—Facebook और Instagram—पर डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में करीब 2 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स की यह कमी अचानक देखने को मिली है। हालांकि मेटा ने इसके लिए कुछ बाहरी कारणों को जिम्मेदार ठहराया है, जैसे कुछ देशों में इंटरनेट प्रतिबंध और सेवाओं पर पाबंदी। लेकिन असली वजह यूजर्स की नाराजगी भी मानी जा रही है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं कि उनकी फीड पर दिखने वाला कंटेंट उनकी पसंद के मुताबिक नहीं है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अब विज्ञापन और ‘सजेस्टेड पोस्ट’ की भरमार हो गई है। इससे यूजर्स को अपने दोस्तों या फॉलो किए गए अकाउंट्स की पोस्ट कम दिखाई देती हैं।
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि उन्हें बार-बार एक जैसा या गैर-जरूरी कंटेंट दिखाया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म का अनुभव खराब हो गया है। यही वजह है कि लोग इन ऐप्स पर कम समय बिताने लगे हैं।
Also Read: LPG Impact on Food: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा! अब चाय-समोसे से लेकर केक-पेस्ट्री तक बढ़ेंगे दाम
बढ़ती आलोचना के बीच मेटा ने अपने एल्गोरिदम में बदलाव करने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि अब ऑरिजनल कंटेंट को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी और रिपोस्ट या कम एडिटेड कंटेंट की पहुंच सीमित की जाएगी।
इसके अलावा, मेटा ने हाल ही में खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी भी की है। ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना कंपनी के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
Written By: Kalpana Pandey



