Interstate Criminals: शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की कार सहित 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

Interstate Criminals: जनपद सोनभद्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभिषेक वर्मा (पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र) के निर्देशन में तथा अनिल कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय) व हर्ष पाण्डेय (क्षेत्राधिकारी पिपरी) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे मय पुलिस टीम ने चोरी की कार सहित पांच अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

दिनांक 14 फरवरी को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खोखरी पुलिया रेलवे साइडिंग के पास से कार संख्या MP66C1609 (टाटा इंडिका) के साथ पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-25/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। सभी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त गुरुलाल पुत्र केवल सिंह, ग्राम नत्थूपुर, थाना चोला, जनपद तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 35 वर्ष।
बोलजोत सिंह पुत्र केवल सिंह, ग्राम नत्थूपुर, थाना चोला, जनपद तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 30 वर्ष।
जर्मनजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह, ग्राम सरलानी माण्डा, थाना सिटी पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 27 वर्ष।
सिकन्दरजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह, ग्राम सरलानी माण्डा, थाना सिटी पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 34 वर्ष।
जोवनजीत सिंह पुत्र बगीचा सिंह, ग्राम सरलानी माण्डा, थाना सिटी पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 28 वर्ष।
पूछताछ में हुआ खुलासा पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे घूम-घूम कर मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। 13 फरवरी को शक्तिनगर बस स्टैंड के समीप एक वर्कशॉप पर खड़ी इंडिका कार को अपनी पास मौजूद चाबी से खोलकर स्टार्ट किया और फरार हो गए। बाद में अनपरा की ओर जाते समय तेल कम होने और पुलिस से बचने के लिए वाहन को एकांत स्थान पर खड़ा कर अगली वारदात की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने धर दबोचा।

बरामदगी चोरी की कार संख्या MP66C1609 (टाटा इंडिका) गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना शक्तिनगर उप निरीक्षक बृजेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा उप निरीक्षक जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी बीना, उप निरीक्षक रंजीत कुमार उप निरीक्षक सदाशिव राय हेड कांस्टेबल माधवानंद सिंह कांस्टेबल अमृत लाल कांस्टेबल संजय कुमार पाल कांस्टेबल पवन कुमार सरोज शक्तिनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Back to top button