Sonbhadra News: हाईवे पर कहर टला तेज रफ्तार ट्रक ने दुकान और होटल में प्रवेश किया, बाल-बाल बचीं जानें

उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा पर विंढमगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे होटल और दुकान में घुसा, स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की

Sonbhadra News: नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झारखंड की ओर से आ रही एक 16 चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पहले राजू साइकिल की दुकान को तोड़ते हुए सोमारी देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद की होटल में घुस गया, जिससे दुकान और होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दुकान से पीड़ित परिवार का जीवन-यापन करता है। संयोग ठीक था की घटना के समय होटल में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

Sonbhadra News: मणिकर्णिका घाट मामले का वीडियो एआई वीडियो है तो मुकदमा दर्ज करे सरकार : अजय राय

वही प्रत्यक्षदर्शी आनंद द्विवेदी ने बताया कि होटल में 5–6 लोग चाय पी रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक अचानक दुकान तोड़ते हुए होटल की ओर बढ़ आया। जिसे देख सभी लोग जान बचाकर पीछे की ओर भागे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद पता चला कि ट्रक चालक मिर्गी रोग से पीड़ित है और अचानक दौरा पड़ने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ, लेकिन होटल दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त दुकान की मरम्मत के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्ट : रवि पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button