Pratapgrah News: बजट से आम जनता नाराज़, सेंसेक्स में गिरावट : संदीप त्रिपाठी

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार के बजट को बताया सिर्फ पूंजीपतियों के लिए, किसानों और युवाओं की उम्मीदें निराश

Pratapgrah News: कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी ने हाल ही में पेश किए गए केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकारों के बजट में हर जिले को कोई न कोई नई ट्रेन, रेलवे सुविधा या विकास योजना मिलती थी, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास सुनिश्चित होता था। लेकिन आज हालात यह हैं कि राज्यों तक को भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, और जिलों का विकास पूरी तरह ठहर गया है।

संदीप त्रिपाठी ने आगे कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी नहीं, युवाओं को रोजगार के ठोस अवसर नहीं और मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं मिलने से बजट का असर आर्थिक और वित्तीय बाजारों पर भी दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में सेंसेक्स में गिरावट इसी का सीधा परिणाम है।

Pratapgarh News: रानीगंज के सचौली में संत प्रकाश तिवारी की माता जी की वार्षिकी पर भव्य श्राद्ध व कंबल वितरण, हजारों जरूरतमंदों को राहत

उन्होंने कुंडा–प्रतापगढ़ जैसे कृषि क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं को भी उजागर किया। उनका कहना था कि किसान खाद, बीज और कर्ज़ की मार झेल रहे हैं, लेकिन बजट ने उनकी उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया। संदीप त्रिपाठी ने यह भी आरोप लगाया कि यह बजट केवल चंद पूंजीपतियों के लिए है, जबकि आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था दोनों कमजोर हो रही हैं।

संदीप त्रिपाठी का यह बयान स्थानीय लोगों और किसान समुदाय के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके अनुसार, बजट में आम जनता, युवाओं और किसानों के हितों को नजरअंदाज किया गया है, जिससे जनता की नाराज़गी बढ़ रही है।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता – यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button