Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से मां विंध्यवासिनी धाम के लिए निःशुल्क दर्शन यात्रा बस रवाना, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने दिखाई झंडी

माघ पूर्णिमा पर देवकली तिराहा से हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ किया प्रस्थान

Pratapgarh News: रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ से जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम के लिए निःशुल्क दर्शन यात्रा बस को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सदर प्रतापगढ़ से पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर जयघोष के साथ रवाना किया। यह यात्रा उनके जनसंपर्क कार्यालय देवकली तिराहा से प्रारंभ हुई, जहां भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा को प्रतापगढ़ जनपद के श्रद्धालुओं को निःशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा कराई जाती है। इसी कड़ी में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस विशेष यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व माता रानी की ध्वजा-पताका दिखाकर बस को प्रस्थान कराया गया।

इस दौरान सभी श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की जयकारा लगाते हुए एवं भजन-कीर्तन करते हुए दर्शन हेतु रवाना हुए। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी से सभी भक्तजनों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में जनसंपर्क की मिसाल बने डॉ. आर.के. वर्मा, उद्घाटन से खेल आयोजन तक सक्रिय सहभागिता

डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि श्रद्धालुओं को निःशुल्क दर्शन कराने का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और समाज के प्रत्येक वर्ग को मां विंध्यवासिनी के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

निःशुल्क दर्शन यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर जगदीश मौर्य, सुशील कुमार श्रीवास्तव, गुड्डू लाला, देवी प्रसाद, सुशील मल्होत्रा, दीपू शर्मा, श्रीमती सरोजा देवी, श्रीमती मनोरमा, उपेंद्र तिवारी, मनीष गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के निजी सचिव एवं मीडिया प्रभारी सुशील मेहरोत्रा ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता – यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button