
Pratapgarh news: कैथौला बाजार में गणेश उत्सव को लेकर शनिवार को भक्तों ने धूमधाम से प्रतिमा का विर्सजन किया। वहीं धार्मिक आयोजन को लेकर साहित्य सृजन एवं समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा कवि गोष्ठी में रचनाकारों ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार पर रचनाएं पढ़ी। गोष्ठी का शुभारंभ साहित्यकार डॉ0 अनुज नागेन्द्र एवं आचार्य अनीस देहाती ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गीतकार नरेन्द्र निराश की सरस्वती वंदना मनमोहक दिखी।
Pratapgarh news: also read- Sonbhadra news: कुराश एक बेहतर खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा का उत्कृष्ट विधा है- नम्रता सिंह
गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने सामाजिक सदभाव पर जोर दिया। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा सीओ आशुतोष को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ0 अनुज नागेन्द्र की रचना-बेटवा कै परा बियाह अहय सराही गयी। मानसरत्न डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी की भी देश प्रेम से जुड़ी रचना लोगों को पसन्द आयी। संगीतज्ञ डॉ0 बच्चाबाबू वर्मा का गीत-हम पर अपना प्यार बनाये रखियेगा को भी श्रोताओं ने पसन्द किया। गोष्ठी में कवि हर्ष बहादुर सिंह हर्ष, श्याम मनमौजी, राजहंस शुक्ल, सत्येन्द्र सौम्य की भी रचना पर तालियां गूंजती दिखीं। अध्यक्षीय कवि आचार्य अनीस देहाती ने गीता के छंद पढ़कर राष्ट्रीयता का जोश भरा। स्वागत भाषण सह संयोजक शिवपूजन जायसवाल ने किया। आयोजन समिति द्वारा साहित्यकारों को अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण कर सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, प्रधान कबीरदास, कुंवर अजेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, महेन्द्र सिंह, श्रीराम जायसवाल, बासुदेव जायसवाल, आलोक सिंह, अमित सिंह, प्रेमचन्द्र केसरवानी, जितेन्द्र सिंह, रिंकू तिवारी, मुकेश सिंह, शिवराम अग्रहरि, जगतपाल मौर्य आदि रहे।
रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, यूनाईटेड भारत, प्रतापगढ़