
NIT Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), जमशेदपुर ने शानदार मौका दिया है। संस्थान ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nitjsr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न पदों पर भर्ती विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप A, ग्रुप B, और ग्रुप C श्रेणियों के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण नॉन-टीचिंग पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। नीचे पदों और रिक्तियों की जानकारी दी गई है:
पद का नाम | वैकेंसी की संख्या |
---|---|
ग्रुप A (प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर, SAS ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार) | 06 |
टेक्निकल असिस्टेंट (सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरी असिस्टेंट आदि) | 05 |
ग्रुप C (फार्मासिस्ट, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट) | 08 |
टेक्नीशियन | 07 |
सीनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) | जानकारी अधूरी |
हर पद के लिए आवश्यक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है:
-
प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर: BE/B.Tech या M.Sc/MCA के साथ 15 वर्षों का अनुभव।
-
असिस्टेंट लाइब्रेरियन: लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर्स डिग्री (कम से कम 60% अंकों के साथ)।
-
फार्मासिस्ट: 12वीं साइंस स्ट्रीम (PCB/PCM) के साथ।
-
सीनियर/जूनियर असिस्टेंट: 12वीं पास और निर्धारित टाइपिंग स्पीड।
-
अन्य पदों की योग्यता भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से देखी जा सकती है।
आयु सीमा (Age Limit)
पदों के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 से 56 वर्ष तक हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
वेतनमान (Salary Details)
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹25,000 से ₹1,44,200 तक की बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी मिलेंगे जिससे कुल वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
ग्रुप | शुल्क (Unreserved/OBC/EWS) |
---|---|
ग्रुप A | 2000 |
ग्रुप B | 1000 |
ग्रुप C | 500 |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले nitjsr.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
-
करियर सेक्शन में जाकर “NIT Jamshedpur Non Teaching Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फीस भुगतान के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें।
NIT Vacancy 2025: also read- Himachal Pradesh University : HPU की मुख्य वैबसाइट हुई हैक, हैकर्स ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग, पाकिस्तान के समर्थन में लिखा कई कुछ
महत्वपूर्ण तिथि:
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जुलाई 2025