नेक्सोरा को प्रथम, डेन्जिन और पैनवाला को मिला दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार

Nexora secured the first prize, while Denzin and Panwala received the second and third prizes, respectively.

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बुधवार को भारत इंडिया लीग (बीआईएल) का शुभारंभ किया गया। व्हाइटबोर्ड एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इस पहल को संस्थान के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब ऑफ एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य देशभर के युवा नवोन्मेषकों के विचारों को पहचानकर उन्हें स्टार्टअप में बदलने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग देना है। प्रयागराज में पांच दिनों तक ऑनलाइन माध्यम से 43 विचार प्राप्त हुए। मूल्यांकन के बाद 10 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुति के आधार पर तीन विजेताओं का चयन किया गया। उत्कर्ष सिंह और नित्या सिंह के स्टार्टअप नेक्सोरा ने 10 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। मृदुल अम्बष्ठ और आर्या सिंह चंदेल के डेन्जि़न को पांच हजार रुपये के साथ दूसरा, जबकि दीपक हडिया के पैनलवाला को दो हजार रुपये के साथ तीसरा पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं आईआईएचएमएफ के निदेशक प्रो. बसंत कुमार ने कहा कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली युवाओं को अक्सर मार्गदर्शन और पूंजी की कमी के कारण अवसर नहीं मिल पाते। संस्थान के निदेशक प्रो. रवि प्रकाश तिवारी ने मजबूत स्टार्टअप व्यवस्था विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर आईआईएचएमएफ के सीईओ डॉ. राम कुमार मिश्रा की पुस्तक स्टार्टअप फाइनेंस मेड सिंपल का विमोचन भी किया गया।

रिपोर्ट: आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button