
Prayagraj News-शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम “मॉक पार्लियामेंट” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज से पुराना संबंध है। महाकुंभ में प्रयागराज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की जो निः स्वार्थ सेवा की है उसकी आज देश दुनिया में चर्चा है और प्रयागराज का मान सम्मान बढ़ा है। पार्टी कार्यकर्ता 2027 की तैयारी के लिए खुद को तैयार रखें। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं और विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक हर्षवर्धन वाजपेई, विभव नाथ भारतीय, राजेंद्र मिश्र, रवींद्र गांधी, डॉ शैलेष पांडेय, अर्चना शुक्ला, सोनू पाठक, संतोष त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, अंबुज त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-उर्वरकों की बिक्री में अनियमितता पर 03 लाईसेंस निरस्त और 06 निलम्बित-जिला कृषि अधिकारी द्वारा कड़ी कार्यवाही
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज