
Lucknow Monsoon Update: शहर में वर्षा ऋतु का आगमन होते ही नगर निगम लखनऊ द्वारा जलभराव की संभावित स्थितियों से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे तुरंत नगर निगम द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान अक्सर निचले इलाकों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की शिकायतें आती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र की टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
शिकायत दर्ज करने के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
🔸 टोल-फ्री नंबर: 1533
🔸 मोबाइल नंबर:
* 9219902911
* 9219902912
* 9219902913
* 9219902914
इन नंबरों के माध्यम से नगर निगम सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थान पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, नालों की सफाई, रास्ता अवरुद्ध होना, या अन्य बारिश जनित समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज की जा सकती है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि “शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में यदि समय रहते शिकायतें प्राप्त हो जाएं, तो उन्हें तत्काल हल किया जा सकता है और बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समस्या को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर पोस्ट करने की बजाय सीधे हेल्पलाइन पर संपर्क करें, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।
Lucknow Monsoon Update: also read- Amethi News: 2 दिन पूर्व अवैध कब्जा हटवाने गई प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमण कारियों द्वारा हमले में चोटिल हुए थे दो अधिकारी
नगर निगम की टीमों को नालों की नियमित सफाई, पंपिंग स्टेशन की निगरानी और पानी की निकासी व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जोनों के जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।