Priyanka Chopra Injured During Shooting: ‘द ब्लफ’ के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बताया ‘पेशेवर खतरा’

Priyanka Chopra Injured During Shooting: एक्ट्रेस Priyanka Chopra सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बनी रहती हैं और वह अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनकी गर्दन पर बड़ी चोट नजर आ रही है। प्रियंका एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची हैं।

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे काम में खतरा।’ इसके साथ ही ‘ब्लफ़’ भी लिखा है। इससे साफ है कि एक्ट्रेस को  ‘द ब्लफ’ के एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान चोट लगी है। फिलहाल प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद से ‘देसी गर्ल’ के फैंस को उनकी चिंता सता रही है। यह पहली बार नहीं है कि प्रियंका किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुई हैं। अप्रैल महीने में प्रियंका भी घायल हो गई थीं। उस वक्त उनके चेहरे पर चोट लगी थी।

Priyanka Chopra Injured During Shooting: also read- Viral Video: UPSC के एग्जाम में एंट्री से मना किए जाने पर मां बेहोश, पिता करते रहे विलाप

प्रियंका के काम की बात करे तो इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ फिल्म है। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है। फैंस उनकी बॉलीवुड फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button