मुंबई : यश चोपड़ा की पत्नी का 74 साल की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में पामेला भर्ती थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई में किए जाने की जानकारी शेयर की गई है।

पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी और यह एक अरेंज मैरिज थी। पामेला ने अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गाए हैं। जिनमें से कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक (2002) शामिल है। 1993 की फिल्म आईना का निर्माण पूरे तरीके से उन्होंने ही किया था। इन्होंने साल 1997 की फिल्म दिल तो पागल है का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। वह एक बार पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म दिल तो पागल है के शुरुआती गीत एक दूजे के वास्ते में था, जहां पामेला और यश एक साथ दिखाई दिए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button