लखनऊ : नर तेंदुआ अशोक की हालत नाजुक

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर में नर तेंदुआ अशोक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। अशोक की तबीयत खराब होने की वजह से उसे ट्रीटमेंट केज में रखा गया है। लखनऊ चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और डॉ. अशोक कश्यप व उनकी टीम लगातार तेंदुए के इलाज में लगे हुए हैं। उसे दवाएं और खाने में नरम गोश्त और पानी दिया जा रहा है।

इस मामले में चिड़ियाघर के निदेशक वीके मिश्र का कहना है कि 2009 में अशोक का जन्म लखनऊ चिड़ियाघर में हुआ था। अशोक की मां मिर्जापुर वन विभाग से रेस्क्यू करके लाई गई थी, जबकि पिता को प्रयागराज के कैंट एरिया से रेस्क्यू किया गया था। दोनों को रेस्क्यू करके लखनऊ चिड़ियाघर ही लाया गया था। वर्तमान में अशोक की उम्र करीब 14 से 15 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मार्च में भी अशोक की हालत बिगड़ गई थी। लेकिन इसके बाद वह थोड़ा ठीक हो गया था। अब एक बार फिर से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि अशोक की यह वृद्धावस्था है, जिस वजह से वह बीमार है। हालांकि उसकी पूरी देखरेख की जा रही है और उसे कड़ी निगरानी में रखकर पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button