Miss India 2023 : नंदिनी गुप्ता चुनी गईं 59वीं मिस इंडिया

मुंबई। फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने अपने नाम किया है, जिसके साथ नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया बन गईं। वहीं, श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया।

फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही सिनी शेट्टी ने नंदिनी की जीत के बाद उन्हें ताज पहनाया। नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। नंदिनी काफी पहले से मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं। सुंदरता के साथ-साथ नंदिनी पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं। उन्होंने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं।

बता दें कि इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button