Tamannaah-Bhatia-तमन्ना भाटिया ने शुरू की ‘रागिनी 3’ की शूटिंग

Tamannaah Bhatia has started shooting for 'Ragini 3'.

Tamannaah-Bhatia-अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की लोकप्रिय ‘रागिनी’ फ्रेंचाइजी की इस नई फिल्म का निर्देशन शशांका घोष कर रहे हैं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिससे साफ हो गया कि फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से लंदन में शुरू हो चुकी है।

फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में पूरा किया जाएगा, जबकि आने वाले महीनों में अन्य स्थानों पर भी शूटिंग होगी। हालांकि फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों के नाम अभी गुप्त रखे गए हैं, लेकिन निर्माताओं का दावा है कि ‘रागिनी 3’ में अलौकिक हॉरर, सस्पेंस और मनोरंजन का वही मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसने इस फ्रेंचाइजी को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया है। फिल्म को ‘डेट नाइट हॉरर’ के रूप में पेश किया जा रहा है।

‘रागिनी 3’ अगले वर्ष यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा तमन्ना भाटिया अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘वन’ में भी नजर आएंगी, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read Also-India at United Nations: संयुक्त राष्ट्र के 3 मंचों पर भारत का दमदार पक्ष, सतत विकास और ऊर्जा बदलाव पर दिया जोर

Show More

Related Articles

Back to top button