Shrawasti News : चाकू व कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Shrawasti News : थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने एक अभियुक्त विजय सिंह पुत्र फट्टे सिंह नि0-रजपुतिया थाना हरदत्तनगर गिरण्ट को 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसके सम्बंध में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर मु0अ0सं0- 294/2023 धारा 60 आ0अधि0 का अभि0 पंजीकृत किया गया। थाना गिलौला पुलिस ने एक अभियुक्त रमेश कुमार पुत्र सीताराम नि0-रामपुर त्रिभवना थाना गिलौला को 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसके सम्बंध में थाना गिलौला पर मु0अ0सं0- 322/2023 धारा 60 आ0अधि0 का अभि0 पंजीकृत किया गया।

Shrawasti News :also read-नक्सलियों से झारखंड में मुठभेड़ के बाद यूपी बार्डर पर सघन जांच
थाना मल्हीपुर पुलिस ने एक अभियुक्त पुत्तन पुत्र स्व0 कृपाराम नि0-मिश्री पुरवा थाना मल्हीपुर को 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसके सम्बंध में थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0- 420/2023 धारा 60 आ0अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने दो अभियुक्त 1. इस्माइल 2. असलम पुत्रगण शब्बीर निवासीगण परसोहनी थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती को 01-01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जिसके सम्बंध में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर क्रमशः  मु0अ0सं0-297/2023 व 298/2023 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट का अभि0 पंजीकृत किया गया। जनपद श्रावस्ती के विभिन्न थानाक्षेत्रों से शांतिभंग करने के आरोप में कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंदी हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की गई, जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों की चेकिंग के दौरान 43 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम से ई-चालान कर रू0-67,500 शमन किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button