Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत की। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर आयोजित Ask SRK सेशन में अभिनेता ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’, शूटिंग के अनुभव और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
‘किंग’ की शूटिंग में आईं मुश्किलें
एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण चीज क्या रही। इस पर अभिनेता ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ चोटों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से कई बार काम रोकना और दोबारा शुरू करना पड़ा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब सब कुछ सामान्य है और फिल्म का काम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है।
अगले प्रोजेक्ट को लेकर क्या बोले SRK?
फैंस लंबे समय से जानना चाहते हैं कि ‘किंग’ के बाद शाहरुख खान किस फिल्म में नजर आएंगे। जब एक यूजर ने उनसे अगली फिल्म के बारे में पूछा तो अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि फिलहाल ‘किंग’ ही काफी है।
उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
मन्नत की नई गैलरी पर भी की बात
Ask SRK सेशन में एक फैन ने उनके घर ‘मन्नत’ को लेकर भी सवाल पूछा। यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अगर इस बार गैलरी में नहीं दिखना है तो मन्नत बेच दीजिए। इस पर शाहरुख ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह नई गैलरी बनवा रहे हैं और जल्द ही उसी से नजर आएंगे।
फैन के पोस्टर की तारीफ
सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा पोस्टर साझा किया। शाहरुख खान ने उस क्रिएटिव डिजाइन की सराहना करते हुए कहा कि वह इसे अपनी टीम को भी भेजेंगे।
‘किंग’ को लेकर बढ़ी उम्मीदें
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ पहले से ही चर्चा में है। अभिनेता के ताजा बयान के बाद यह साफ है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान इसी प्रोजेक्ट पर है। ऐसे में फैंस अब फिल्म की रिलीज और इससे जुड़ी नई घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं।
written by Siddhi Srivastava