
Pratapgarh News: वित्तीय वर्ष 2026-27 में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत पूर्वदशम् (कक्षा-9 एवं 10) तथा दशमोत्तर (कक्षा-11 एवं 12) के छात्र-छात्राओं को प्रथम चरण की छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने हेतु आज पूर्वाह्न 10 बजे ‘‘छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’’ का आयोजन लोक भवन सचिवालय लखनऊ में किय ागया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण श्रीराम बालिका इण्टर कालेज चिलबिला प्रतापगढ़ सहित जनपद के अन्य संबंधित विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में किया गया।
पूर्वदशम् (कक्षा-9 एवं 10) के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 1,152 छात्र-छात्राओं को 16.12 लाख रुपये, सामान्य वर्ग के 814 छात्र-छात्राओं को 24.42 लाख रुपये, पिछड़ा वर्ग के 2,832 छात्र-छात्राओं को 63.72 लाख रुपये तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 448 छात्र-छात्राओं को 13.44 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 5,246 छात्र-छात्राओं को 117.70 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई।
दशमोत्तर (कक्षा-11 एवं 12) के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 938 छात्र-छात्राओं को 11.26 लाख रुपये, सामान्य वर्ग के 457 छात्र-छात्राओं को 13.92 लाख रुपये, पिछड़ा वर्ग के 2,127 छात्र-छात्राओं को 69.69 लाख रुपये तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 115 छात्र-छात्राओं को 3.74 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 3,637 छात्र-छात्राओं को 98.62 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। इस प्रकार जनपद में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर कक्षाओं के कुल 8,883 छात्र-छात्राओं को 216.32 लाख रुपये (लगभग 2.16 करोड़ रुपये) की छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हुआ।
छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य व प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक आर0पी0 सरोज सहित प्रधानाचार्या व संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



